फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Zebra crossing and speed breakers should be installed on NH in Nogli.

Rampur Bushahar News: नोगली में एनएच पर जेब्रा क्रासिंग और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं

Thu, 23 Jan 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर लगातार बढ़ रहे हादसे, खतरों के साये में स्कूली बच्चे, राहगीर
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने एसडीएम और एनएच प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

कई स्कूल, बैंक सहित आठ पंचायतों का है केंद्र है नोगली
नोगली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर बुधवार को सड़क हादसे में घायल हुए थे बॉक्सिंग खिलाड़ी आशका और कोच पंकज

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नोगली कस्बे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर बुधवार को सड़क हादसे में बॉक्सिंग खिलाड़ी आशका और उसके कोच पंकज के घायल होने के बाद लोग सड़क सुरक्षा को लेकर मुखर हुए हैं। कस्बे के लोगों ने कहा की नोगली एनएच पर लगातार बढ़ रहे हादसों से लोग परेशान हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच किनारे स्कूली बच्चे सहित राहगीर खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से कई बार लोगों ने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग रखी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण स्थानीय लोगों में रोष है। इस मामले को लेकर वीरवार को व्यापार मंडल नोगली ने एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को ज्ञापन सौंपा।

इसके अलावा राष्ट्रीय उच्च प्राधिकरण के सहायक अभियंता और डीएसपी रामपुर को भी मांग पत्र सौंपा और समस्या के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने मांग उठाई कि रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली गेट के सामने जेब्रा क्रासिंंग और स्पीड ब्रेकर तुरंत लगाए जाएं। पुल समेत आसपास के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली और प्राथमिक पाठशाला के गेट से निकलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच शुरू हो जाता है। इस कारण स्कूली बच्चों को अंदर जाने और बाहर निकलते ही बहुत ज्यादा ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। रोजाना खतरे के साये में स्कूली बच्चे स्कूल आ जा रहे हैं। जेब्रा क्रासिंग और स्पीड ब्रेकर न होने के कारण वाहनों की गति बहुत ज्यादा रहती है। इस कारण हमेशा बच्चों के साथ दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। वहीं नोगली में बैंक, सहित कई दर्जनों दुकानें, होटल भी हैं और करीब आठ पंचायतों का यह केंद्र है। इस कारण यहां लोगों का काफी आना जाना रहता है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सावधानियां और बचाव के उपाय करना जरूरी है। उन्होंने जेब्रा क्रासिंग, स्पीड ब्रेकर और उचित साइन बोर्ड लगवाने की मांग उठाई है, ताकि तेज रफ्तार गाड़ियों पर लगाम लगाकर हादसों को रोका जाए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कीर्तन चौहान, भूपेंद्र चौहान, जगमाल, प्रिंस बंसल, सोहन जगटा, लवली, रजनीश ठाकुर और टेक चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed