{"_id":"6291071f2be0bd2af4328a9b","slug":"yuk-burns-dgp-s-effigy-amidst-scuffle-with-police-rampur-hp-news-sml410258676","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़गांव में पुलिस की धक्का मुक्की के बीच युवा कांग्रेस ने फूंका डीजीपी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़गांव में पुलिस की धक्का मुक्की के बीच युवा कांग्रेस ने फूंका डीजीपी का पुतला
विज्ञापन
चिड़गांव में डीजीपी का पुतला जलाने के बाद नारेबाजी करते युंका कार्यकर्ता
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू। तहसील मुख्यालय चिड़गांव में पुलिस की धक्का-मुक्की के बीच युवा कांग्रेस ने डीजीपी संजय कुंडू का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में संजय कुंडू को पद से हटाने की मांग कर रही है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
रोहडू़ू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव सिंटियाण ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है, लेकिन डीजीपी संजय कुंडू अभी तक अपनी कुर्सी पर बने हुए हैं। निष्पक्ष जांच के लिए संजय कुंडू को जल्द से जल्द इस पद से हटाया जाए। प्रदर्शन में जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि डीजीपी को पद से नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस आम लोगों के साथ इस प्रदर्शन को तेज करेगी। चिड़गांव बाजार के नारेबाजी के बाद युवा कांग्रेस ने मुख्य बाजार में डीजीपी का पुतला फूंका, हालांकि इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस ने युकां कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। धक्की-मुक्की के बीच युवा कांग्रेस ने पुतला फूंक कर डीजीपी और सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान रोहडू ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक डंडा, संगठन महामंत्री राकेश चौहान, जिला महासचिव और संगठन महामंत्री सुधीर, जिला महासचिव अनूप ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।