{"_id":"61e9a5f8435e1f390952c8bb","slug":"youth-national-week-celebereted-in-nither-rampur-hp-news-sml397283444","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण स्पर्धा में सतीश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण स्पर्धा में सतीश प्रथम
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। निरमंड की ग्राम पंचायत सराहन के युवा मंडल दोहरानाला ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन किया। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत सराहन के वार्ड सदस्य जयवंती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सतीश कुमार ने प्रथम स्थान पर हासिल किया जबकि मोहन लाल दूसरे और संदीप तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह के रूप में मनाई जाती है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णय अनुसार सन 1984 को अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया। इसके महत्व का विचार करते हुए भारत सरकार ने घोषणा की है कि 1984 से 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद जयंती का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाएगा।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जीवन शैली पर प्रकाश डाला और उनके मार्ग पर चलने की अपील की। युवा मंडल प्रधान श्यामलाल, लालचंद, जियालाल, चमन लाल, संदीप, निक्का राम, जिंदू राम, सतीश कुमार, कौल राम, दौलत राम, जगतराम, दुनी चंद, टीकम राम, वेदराम, मोहन लाल, रीना देवी, आशा देवी, रमना देवी, पम्मी, विमला, रिया और केवल राम सहित अन्य मौजूद रहे।