{"_id":"6a5a393ad59032e6200d407f","slug":"youth-nabbed-with-85-grams-of-chitta-in-hatkoti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-164998-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हाटकोटी में 8.5 ग्राम चिट्टा के साथ युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हाटकोटी में 8.5 ग्राम चिट्टा के साथ युवक दबोचा
विज्ञापन
कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हाटकोटी क्षेत्र से एक कार से करीब 8.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जुब्बल पुलिस थाना की टीम ने हाटकोटी क्षेत्र में एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड में छिपाकर रखा गया करीब 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस थाना जुब्बल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार आरोपी के वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित कुमार, निवासी जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के तार किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
विज्ञापन
एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि जिला शिमला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी नशा तस्करी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।