{"_id":"62addbdc19b39653d86344cb","slug":"youth-congress-protest-in-rampur-rampur-hp-news-sml4125274192","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने रामपुर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने रामपुर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
राहुल से ईडी पूछताछ और अग्रिपथ योजना के खिलाफ रामपुर युकां ने खोला मोर्चा
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्रिपथ योजना के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रामपुर में शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। युकां केकार्यकारी अध्यक्ष राहुल सोनी की अध्यक्षता में शहर में रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
युकां कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सोनी और जिला युकां उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी से ईडी बीते पांच दिनों से 15-15 घंटे पूछताछ कर रही है। राहुल गांधी ने हमेशा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामियों को उजागर किया है। इस कारण मोदी सरकार ने राहुल गांधी के पीछे ईडी और सीबीआई लगा दी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति मोदी सरकार की द्वेषपूर्ण ईडी की कार्रवाई और अग्निवीर योजना के खिलाफ कार्यकर्ताओं को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामपुर में एनएच-5 पर उतरकर रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है और मोदी सरकार के किसी राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की अग्निपथ योजना के फरमान से देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किए जाएंगे। इस मौके पर जसवीर ठाकुर, सोनू भलूनी, उमेश आर्य, साहिल, नमन, गिरीश, अर्जुन, अनूप, रोहित, नेहा, कपिल और जीतू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।