{"_id":"6307b9640b3dfc658a6d75c5","slug":"youth-congress-protest-in-bilaspur-rampur-hp-news-sml4195182132","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासुर के बाहर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग का पुतला जलाते युवा कांग्रेस
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एमडी और रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पदों की भरने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन जारी रहा। चौथे दिन जिला युकां महासचिव कार्तिक चंदेल और पंकज ठाकुर अनशन पर बैठे। इसके अलावा युकां के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में है। उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है। क्षेत्रीय अस्पताल में एमडी मेडिसिन और रेडियोलॉजिस्ट के पदों पर नियुक्ति के लिए युवा कांग्रेस पिछले चार दिनों से लगातार क्रमिक अनशन पर हैं, लेकिन सरकार और विभाग की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।
सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नालायकी की वजह से गरीब जनता को निजी अस्पतालों में भारी भरकम अदायगी करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द एमडी मेडिसिन और रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पड़े पद नहीं भरे गए तो युवा कांग्रेस मुख्य चिकित्सक अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वासु, प्रदेश महासचिव रजनीश मेहता, जिला युकां महासचिव नरेश कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।