{"_id":"67af345a76a79db95f00519a","slug":"youth-arrested-with-four-kilos-of-hashish-in-kupvi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-129845-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुपवी में चार किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुपवी में चार किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
स्पेशल सेल की टीम ने झोखड़ के समीप आरोपी धरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कुपवी क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक से चार किलो चरस बरामद की है। आरोपी जयपाल उर्फ अंकु गांव भानल, डाकखाना भालु तहसील कुपवी का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार शाम को चौपाल के सरैन में नाकाबंदी की थी। इस दौरान झोखड़ में पुलिस ने आरोपी की तलाशी पर 4.066 किलो चरस बरामद की। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कुपवी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी का रिमांड लेने के बाद पता लगाने की कोशिश करेगी कि चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां ले जाने की फिराक में था। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। कुपवी में चरस की खेप पकड़ी है। मामले की जांच की जा रही है।