फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   You can enjoy river rafting in 5 km from Luhri to Baihna

Rampur Bushahar News: सतलुज की लहरों पर रिवर राफ्टिंग का रोमांच खोलेगा रोजगार के द्वार

Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
लूहरी से बैहना तक पांच किमी में ले सकेंगे रिवर राफ्टिंग का लुत्फ
विज्ञापन

अधिसूचना जारी, युवाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। रिवर राफ्टिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। कुल्लू-शिमला की सीमा के मध्य सतलुज नदी में लूहरी से बैहना हनुमान मंदिर तक पांच किलोमीटर का क्षेत्र रिवर राफ्टिंग गतिविधियों के लिए चिह्नित किया गया है। इस बारे में हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे न केवल पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिलेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए भी स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। तकनीकी समिति रिवर राफ्टिंग हिमाचल प्रदेश की सिफारिश पर जिला कुल्लू में लूहरी से 500 मीटर आगे त्रिवेणी संगम हनुमान मंदिर बैहना तक का करीब 5 किलोमीटर लंबा जलमार्ग रिवर राफ्टिंग के लिए उपयुक्त पाया गया है। इस क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश रिवर राफ्टिंग नियम, 2005 के अध्याय-II, बिंदु-7(ई) के तहत अधिसूचित किया गया है। अब सभी योग्य और पंजीकृत संचालक इस स्थल पर व्यावसायिक रूप से रिवर राफ्टिंग का संचालन कर सकेंगे। रिवर राफ्टिंग पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। पंजीकृत राफ्टिंग संचालक सुचारु रूप से गतिविधियों को संचालित कर सकेंगे। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी संचालकों को हिमाचल प्रदेश रिवर राफ्टिंग नियम, 2005 के तहत निर्धारित सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। संचालन, सुरक्षा उपाय, उपयोगकर्ता शुल्क आदि सभी पहलुओं को इन्हीं नियमों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार के प्रयासों से इस राफ्टिंग मार्ग पर पहले ही एक ट्रायल किया जा चुका है, जिसे सफल पाया गया है। अब अधिसूचना जारी होने के बाद राफ्टिंग प्रेमी इस रोमांचक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।

एसोसिएशन बनाई जाएगी
रिवर राफ्टिंग के लिए एसोसिएशन बनाएंगे। एसोसिएशन में ऑपरेटरों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद तकनीकी जांच की जाएगी। उसके बाद रिवर राफ्टिंग की गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

-सुनैना शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed