फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   YMC Mashnoo emerged victorious in the Premier League Cricket Tournament

Rampur Bushahar News: प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वाईएमसी मशनू बना विजेता

Fri, 15 May 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
YMC Mashnoo emerged victorious in the Premier League Cricket Tournament
मशनू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
. मुख्यअतिथि ने विजेता टीम को 71 हजार और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

. मशनू में बबलू बादशाह ने जड़ा शतक, बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, अरुण चुने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। युवक मंडल मशनू की ओर आयोजित मशनू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वाईएमसी मशनू ने विजेता का खिताब हासिल किया है। खिताबी मुकाबले में बबलू बादशाह ने शानदार शतक जड़कर टीम को खिताब दिलाया। विजेता टीम को 71 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 31 हजार और ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर बबलू बादशाह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से सम्मानित किया गया। अरुण को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर पृथ्वी और अनिल झाई को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला डीसीसी काओबिल और वाईएमसी मशनू के मध्य हुआ। मशनू ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट खोकर 194 रन का विशाल स्कोर बनाया। बबलू बादशाह ने नाबाद पारी खेलते हुए 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 119 रन बनाए। पृथ्वी ने भी शानदार 40 रन और विनय भूषण ने 31 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काओबिल की टीम 122 रन पर ढेर हो गई। आर्यन बलादू ने 40 रन बनाए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में फूंजा पंचायत के पूर्व प्रधान शशि जिंटा बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। आयोजक कमेटी और महिला मंडल की सदस्यों ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए, ताकि युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके और युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ सकें। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर युवक मंडल मशनू के अध्यक्ष सुरेश भलैक, उपाध्यक्ष अभिमन्यु, सचिव शशि नर्म, संयुक्त सचिव अमन, कोषाध्यक्ष बलवंत धीमान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed