फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   written exam of police recriutment held in 27th march

7 मार्च को रिकांगपिओ में होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर में 27 मार्च को रिकांगपिओ कॉलेज में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें वह महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे जिन्होंने 09/11/2021 से 11/11/2021 तक हुई पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से रोल नंबर जारी किए जाएंगे। पुलिस विभाग ने इसको लेकर महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

सभी अभ्यर्थियों परीक्षा केंद्र में सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के बाद बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ नीला या काला बॉल प्वाइंट पैन लाना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थी अपने साथ एक रंगीन फोटो और पहचान पत्र, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र और कोई अन्य दस्तावेज जो किसी सक्षम अधिकारी ने जारी किया हो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में बैग, किताबें, मैगजीन, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कैलकुलेटर लाना निषेध है। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 27 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed