फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Worship of Shiva with Rudrabhishek in Shiva temples of Ani.

Rampur Bushahar News: आनी के शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ की शिव की पूजा

Wed, 26 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Worship of Shiva with Rudrabhishek in Shiva temples of Ani.
आनी में महादेव के रुद्राभिषेक करते लोग
शिवरात्रि पर्व पर जती और नटाउक पर झूम उठे ग्रामीण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगों ने महादेव की पूजा-अर्चना की। आनी क्षेत्र के मंदिरों में विशेष रूप से महादेव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति से हिस्सा लिया। महाशिवरात्रि के दिन आनी के महादेव मंदिर कराणा में रुद्राभिषेक किया गया। इसमें मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा, उपाध्यक्ष ध्यान सिंह, चंद्र प्रकाश, देवेंद्र शर्मा, लक्ष्मी नंद, हेमराज, भारतभूषण, चंद्र मोहन सहित कई भक्तों ने भाग लिया। रुद्राभिषेक के बाद पौराणिक गीत गाए गए, जिनमें जती और नटाउक की थाप पर लोग झूम उठे। इन गीतों के साथ भक्तों ने महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासी विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को प्रसाद भेंट किया। तेल से बने पकवानों के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार किए गए, जो लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनी। भक्तों ने आपस में प्रसाद बांटते हुए प्राचीन संस्कृति का निर्वहन किया और एक-दूसरे को महाशिवरात्रि की बधाई दी। आनी क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शमशरी महादेव, बेहना महादेव, रिवाड़ी के भगवान परशुराम मंदिर, जागेश्वर महादेव और खुड्डीजल के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने महादेव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed