{"_id":"6a4e25430ba022fb6406ff3c","slug":"world-skin-health-day-observed-at-khaneri-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-164278-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना त्वचा विशेषज्ञ के न लें कोई दवा : रोहित नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना त्वचा विशेषज्ञ के न लें कोई दवा : रोहित नेगी
विज्ञापन
विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक और प्रशिक्षु | स्त्रोत: संवाद
खनेरी अस्पताल में मनाया विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
खनेरी अस्पताल रामपुर में बुधवार को विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खनेरी अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित नेगी ने कहा कि त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है, जो हमें संक्रमण, धूप और बाहरी प्रदूषण से बचाती है। त्वचा की सही देखभाल और समय पर उपचार से कई गंभीर त्वचा रोगों से बचा जा सकता है। बालों का झड़ना, कीड़े का काटना, संक्रमित त्वचा पर खुजली, गीले कपड़े पहनना और पार्लर में जाकर महंगे त्वचा ट्रीटमेंट करवाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। स्वयं अपना इलाज न करें। मरीज के संक्रमित कपड़े अलग रखें, अलग से धोएं और व्यक्तिगत साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि शरीर पर हल्की खुजली और लाल चकत्ते देखकर लोग सीधे मेडिकल स्टोर से ट्यूब खरीद लेते हैं, यही आदत लोगों को लंबे समय तक चलने वाली गंभीर बीमारियों की तरफ धकेल रही है। डॉक्टर की सलाह स्टेरॉइड और कॉम्बिनेशन क्रीम का इस्तेमाल न करें। इससे न केवल चेहरों पर बाल उगते हैं और त्वचा जल जाती है बल्कि लिवर तक को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ त्वचा के लिए रोजाना सनस्क्रीन का उपयोग करने का आह्वान किया। त्वचा की साफ-सफाई, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और बिना विशेषज्ञ सलाह के किसी भी स्टेरॉयड क्रीम और दवा का उपयोग न करें। त्वचा पर किसी भी नए दाग, गांठ और बदलाव को नजरअंदाज न करें। डॉ. भारती आजाद ने डॉ. रोहित नेगी से प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना चिकित्सक के कोई भी दवा न ले। अगर बिना चिकित्सक के दवा ली तो अधिक समस्या पेश आएगी।