{"_id":"61fd7378ad27d6387f312576","slug":"world-cancer-days-organised-in-gram-panchyat-khawangi-kinnaur-rampur-hp-news-sml398616498","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्वांगी पंचायत में जिला स्तरीय विश्व कैंसर दिवस का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्वांगी पंचायत में जिला स्तरीय विश्व कैंसर दिवस का किया आयोजन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ग्राम पंचायत ख्वांगी में जिला स्तरीय विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान ग्राम पंचायत ख्वांगी सत्या देवी नेगी ने की। एमओएच किन्नौर डॉ. कविराज नेगी ने कैंसर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को कैंसर के लक्षण दिखें तो समय पर अस्पताल में जाकर जांच करवा लें।
डॉ. नेगी ने बताया कि यदि कोई कैंसर से पीड़ित व्यक्ति जिसकी आय चार लाख प्रति वर्ष से कम हो तो उसे सहारा योजना के अंतर्गत तीन हजार रुपये प्रति माह दिया जाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक सुभाष चंद्र, मीना नेगी, शारदा और व्यवहार परिवर्तन सँचार समन्वयक रमेशचंद नेगी सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद