फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   World Antimicrobial Awareness Week, Program at Himalayan School, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: छात्रों को दी एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल की जानकारी

Wed, 20 Nov 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
विश्व रोगाणुरोधी जागरुकता सप्ताह के अवसर पर हिमालयन स्कूल में व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। विश्व रोगाणुरोधी जागरुकता सप्ताह के अवसर पर फार्माकोलॉजी विभाग पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने हिमालयन पब्लिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें छात्रों को एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। व्याख्यान की शुरुआत डॉ. दीपिका, डॉ. अजय विकास और डॉ. राजन रोल्टा ने विश्व रोगाणुरोधी जागरुकता सप्ताह पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को एंटीबायोटिक के सही तरह से इस्तेमाल करने के बारे में बताया। एंटी बायोटिक प्रतिरोधक दवाओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता के बारे में भी अपने विचार रखे। उसके बाद युवा शोधकर्ता राजन रोल्टा ने छात्रों को जागरूक किया। रोल्टा ने कहा कि कभी भी एंटीबायोटिक का दुरुपयोग न करें। चिकित्सक की सलाह के बिना दवाई न लें। एंटीबायोटिक का कोर्स शुरू करने पर उसे पूरा करें। उन्होंने दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। रोगाणुरोधी प्रतिरोध दुनिया भर में सालाना लगभग 1.27 मिलियन मौतों के लिए प्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्या रंजू शर्मा भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed