{"_id":"692d80629474982254053eb5","slug":"world-aids-day-celebrated-in-girls-school-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-149176-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाषण में प्रगति सदन और प्रश्नोत्तरी में प्रगति हाउस प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाषण में प्रगति सदन और प्रश्नोत्तरी में प्रगति हाउस प्रथम
विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर में मनाया विश्व एड्स दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में अंतर सदन भाषण, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका विषय एड्स के प्रति जागरूकता लाना रहा। भाषण प्रतियोगिता में मन्नत भूषण प्रगति सदन ने पहला, सभ्यता कीर्ति सदन ने द्वितीय और पलक चेतन सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रगति हाउस ने पहला, चेतना सदन ने दूसरा और कीर्ति सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में जागृति ने पहला, चेतन ने दूसरा और प्रगति सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंग्रेजी वर्ग में पायल चेतन हाउस प्रथम, आर्य मेहता प्रगति हाउस द्वितीय और अक्षरा कीर्ति हाउस तृतीय स्थान पर रहा। हिंदी कनिष्ठ वर्ग में अनमोल भूषण पहले स्थान, अंजलि जागृति हाउस दूसरे और दिया कीर्ति सदन तीसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में मुस्कान प्रगति हाउस पहले, देविका जागृति हाउस दूसरे और आयुष कीर्ति हाउस तीसरे स्थान पर रहा। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। स्कूल के सभी अध्यापक और बीएड प्रशिक्षु का दिवस को मनाने में सहयोग देने पर आभार प्रकट किया।