{"_id":"69a1871f8eb014bd5d0fd046","slug":"workshop-concludes-at-girls-school-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-155089-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में कार्यशाला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में कार्यशाला का समापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्री प्राइमरी के शिक्षकों के लिए किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में चल रहीं प्री प्राइमरी की कक्षाओं में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक नौनिहालों की देखभाल करेंगे और शिक्षा देंगे। प्रशिक्षण में शिक्षा खंड ननखड़ी और कुमारसैन के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में स्रोत व्यक्तियों की ओर से प्री प्राइमरी में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला के दूसरे चरण में शिक्षा खंड के 92 शिक्षकों ने भाग लिया। विभाग की ओर से 5 स्रोत व्यक्तियों ने शिक्षकों को बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने बारे जानकारी दी।