फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workers protested against Rampur project

Rampur Bushahar News: लंबित मांगों को लेकर बायल, दत्तनगर और झाकड़ी में गरजे कामगार

Mon, 10 Jun 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Workers protested against Rampur project
रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हु
रामपुर परियोजना के खिलाफ मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन, मजदूरों को डराने धमकाने का काम कर रही परियोजना : यूनियन
विज्ञापन


चेतावनी दी- जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना में कार्यरत कामगारों ने लंबित मांगें पूरी न करने के कारण बायल, दत्तनगर और झाकड़ी में प्रदर्शन किया। सोमवार को रामपुर परियोजना के खिलाफ मजदूरों ने मोर्चा खोला। इस दौरान चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 412 मेगावाट ने कहा कि मई माह के वेतन का भुगतान करने, 19 जून 2023 को दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर हुए समझौते को लागू न करने, काम के आधार पर पद न देने, अनुचित श्रम व्यवहार और प्रबंधन के मजदूर विरोधी रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव अमित, यूनियन अध्यक्ष आनंद मेहता और यूनियन महासचिव नीलदत्त शर्मा ने कहा कि 412 मेगावाट की रामपुर परियोजना में कार्यरत मजदूरों को मई माह का वेतन नहीं दिया गया है, जबकि कानूनन सात तारीख से पहले वेतन का भुगतान किया जाना है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने सतलुज जल विद्युत निगम प्रबंधन को 19 जून, 2023 को मांगपत्र दिया था, जिसमें परियोजना में काम कर रहे मजदूरों के लिए पदोन्नति नीति, सामूहिक बीमा, काम के आधार पर पद, वर्दी भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी, दत्तनगर कॉलोनी साइट में कैंटीन, रोगी वाहन, शिफ्ट में काम कर रहे मजदूरों को शिफ्ट गाड़ी, कुशवा, खरगा, तुनन और पोशना सहित अन्य पंचायत से आ रहे मजदूरों के लिए जगातखाना होकर बस चलाने और कटे हुए ट्रेड को के जरिये से लगाने की मुख्य मांगें थीं। हालांकि, प्रबंधन और यूनियन के बीच 25 नवंबर, 2023 को लिखित समझौता भी हुआ, जिसमें प्रबंधन ने सभी मांगों को माना था, लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया। अभी भी यूनियन की 5 मांगें लंबित हैं। यूनियन ने आरोप लगाया है कि परियोजना प्रबंधन की ओर से ठेकेदारों पर दवाब बनाकर और गैर कानूनी हथकंडे अपना कर मजदूरों को डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। यूनियन ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दुर्भासानंद, राजकुमार, योगराज, श्रवण, तिलक, रविंद्र, हेमराज, संजीव, सेवा दासी, शीला, इंद्रपाल, सुरजीत, भूप बिष्ट और सुख राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed