फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workers at JSW projects staged a show of strength for union recognition

Rampur Bushahar News: जेएसडब्ल्यू परियोजनाओं के मजदूरों ने यूनियन मान्यता के लिए किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
यूनियन का गठन मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हुआ: जीवन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। जेएसडब्ल्यू की ओर से संचालित करच्छम-बांगतू (एक हजार मेगावाट) और बस्पा (300 मेगावाट) परियोजनाओं के मजदूर और कर्मचारियों ने आजाद मजदूर यूनियन के बैनर तले शक्ति प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनियन की मान्यता की मांग को लेकर किया गया। यूनियन ने दावा किया है कि उसके पास मान्यता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संख्या बल है। रविवार को छोलतू स्थित जेएसडब्ल्यू के खेल मैदान में सैकड़ों मजदूर और कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी रणनीति तैयार की और कंपनी से मजदूरों के हक दिलाने की हुंकार भरी। आजाद मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जीवन नेगी ने कहा कि यूनियन का गठन मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आजाद मजदूर कर्मचारी यूनियन का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। यूनियन केवल मजदूर और कर्मचारियों के हक के लिए लड़ेगा। आजाद मजदूर यूनियन की मुख्य मांग कंपनी प्रबंधन से अपनी मान्यता प्राप्त करना है। यूनियन का दावा है कि उसके पास मान्यता के लिए बहुमत से अधिक संख्या बल है। अध्यक्ष जीवन नेगी ने कहा कि उनका मकसद जेएसडब्ल्यू प्रबंधन के समक्ष मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ना है। यूनियन प्रबंधन से मजदूरों की जायज मांगें मनवाकर रहेगा। नेगी ने बताया कि आज आयोजित सम्मेलन में सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। इससे यह स्पष्ट है कि जेएसडब्ल्यू की दोनों परियोजनाओं के अधिकतर मजदूर आजाद यूनियन के साथ हैं। यूनियन के अन्य नेताओं ने भी कहा कि यह एकजुटता मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए है। आजाद मजदूर यूनियन ने किसी भी राजनीतिक दल से संबंध होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed