फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work on paving the drains on NH started

Rampur Bushahar News: एनएच पर नालियाें को पक्का करने का काम शुरू

Fri, 18 Jul 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Work on paving the drains on NH started
ठियोग में एनएच पांच पर निकासी नाली का हो रहा निर्माण। संवाद
दो किलोमीटर लंबे हिस्से कार्य होने से लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


केंद्र से सवा चार करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

कई महीने बाद सड़के खुलने के आसार बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग से गुजरने वाले एनएच पांच पर रहीघाट और प्रेम घाट के बीच सड़क किनारे नालियों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में अस्पताल को जाने वाले रास्ते तक नालियों को साफ करने और कंक्रीट डालने का काम किया जा रहा है। वहीं, बिजली बोर्ड के पास क्षतिग्रस्त सड़क वाले हिस्से के किनारे डंगे का काम भी चल रहा है। यह डंगा करीब 25 मीटर लंबा लगना है। तीन हिस्सों में निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें पहले आठ मीटर लंबे डंगे का काम पूरा होने वाला है, जबकि दो चरणों का काम भी चल रहा है। नालियों का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। दो किलोमीटर लंबे इस हिस्से में नालियों के निर्माण कार्य, क्षतिग्रस्त हिस्से पर डंगा लगाने के अलावा गटका बिछाकर टारिंग करने के लिए सवा चार करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार ने जनवरी में स्वीकृत की थी। वहीं, सड़क की मरम्मत के लिए लंबी विभागीय प्रक्रिया और निर्माण कार्य की धीमी गति से कारोबारी निराश हैं। इस हिस्से पर क्षतिग्रस्त सड़क के बंद होने के कारण पिछले चार महीने से कस्बे से कोई भी वाहन नहीं गुजर पा रहा है। इसके चलते व्यापार में काफी मंदी आई है। इस समस्या के निदान के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन से मिलकर गुहार लगाई थी। काम में तेजी आने से सेब सीजन के दौरान इस सड़क पर यातायात शुरू होने के आसार दिखाई देने शुरू हो गए हैं और जल्द हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

ठियोग में एनएच पांच पर निकासी नाली का हो रहा निर्माण। संवाद

ठियोग में एनएच पांच पर निकासी नाली का हो रहा निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article