फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work on expansion of Nor-Luhri road in cold storage

Rampur Bushahar News: ठंडे बस्ते में नोर-लूहरी सड़क के विस्तार का काम

Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
2022 में 65.765 किमी सड़क को एमडीआर बनाने की अधिसूचना हुई थी जारी
विज्ञापन


-पूर्व भाजपा सरकार के समय जनता की मांग पर हुई थी कवायद शुरू

राकेश बिन्नी शर्मा

निरमंड ( कुल्लू )। निरमंड उपमंडल की हजारों आबादी को लाभान्वित करने वाली नोर-नित्थर-लूहरी सड़क के एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद सड़क के विस्तार का कार्य तीन वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ा है। नोर-नित्थर-लूहरी सड़क को नोर से नित्थर, जाजर होते हुए लूहरी में एनएच 305 के साथ जोड़ते हुए मेजर डिस्ट्रिक्ट सड़क मार्ग का दर्जा दिलाकर चौड़ा करने की मांग काफी समय से चली आ रही थी। इस पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जुलाई 2021 को निरमंड दौरे के दौरान घोषणा कर पूरा कर दिया था। उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रोपोजल बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा था। मार्च 2022 में भाजपा सरकार के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने नोर से लूहरी तक के 65.765 किलोमीटर के सड़क मार्ग को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड यानी एमडीआर का दर्जा देने की अधिसूचना जारी की थी। लूहरी से जाजर करीब 10 किलोमीटर और जाजर से नित्थर, नोर तक करीब 55.765 किलोमीटर इस सड़क मार्ग के तंग जगह, तंग मोड़ों के चलते हर वक्त वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था, जबकि कई दुर्घटनाओं में लोगों ने जानें भी गंवाई हैं। वहीं, इस सड़क के चौड़ा होने से नोर, प्लेहि, सराहन, रहाणु, घाटू, लोट, दुराह, शिल्ली, देहरा, नित्थर, गमोग, कुठेढ़ आदि पंचायतों की करीब 18 हजार आबादी के अलावा इस मार्ग होकर आवाजाही करने वाले बयुंगल, दलाश, सिहत अन्य पंचायतों के लोगों को भी लाभ मिल सकेगा।
इस सड़क के एमडीआर बनने की डीपीआर न बनाने को लेकर राजनीतिकरण के आरोप आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आनी विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इस सड़क के एमडीआर बन जाने से जहां तंगहाल सड़क को चौड़ा किया जाना था, सुरक्षा की दृष्टि से काम होना था। इससे क्षेत्र की जनता को दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिल जाना था, लेकिन 3 वर्षों पहले अधिसूचना जारी होने के बावजूद भी न डीपीआर बनाने के आदेश जारी हुए हैं न ही ऐसी कोई कवायद नजर आ रही है। विधायक लोकेंद्र कुमार ने इस सड़क के मामले को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखने की बात कही है।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान आनन-फानन में कई सड़कों को एमडीआर घोषित किया गया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। नोर से लूहरी सड़क में क्रैश बैरियर लगाने, तंग मोड़ खोलने आदि को लेकर सरकार और पीडब्ल्यूडी मंत्री से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनी विधानसभा क्षेत्र का कहना है कि नोर से लूहरी तक सड़क बेहद तंग है और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में इस सड़क को एमडीआर बनाने को लेकर उदासीनता बरतने से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रति रवैया समझ आता है। इस मामले को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रख जाएगा। लोकेंद्र कुमार, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed