फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work is underway to widen the Kotkhai-Marathu-Tharola-Tahu road.

Rampur Bushahar News: खड्ड में फेंका जा रहा सड़क का मलबा, पानी हो रहा दूषित

Sun, 09 Feb 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Work is underway to widen the Kotkhai-Marathu-Tharola-Tahu road.
कोटखाई के मराथू नाले  में फेंका जा रहा सड़क का मलवा
कोटखाई -मराथू- थरोला -टाहू सड़क को चौड़ा करने का चला है कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई-मराथू-थरोला-टाहू सड़क को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से मलबे को जंगल और मराथू खड्ड में फेंका जा रहा है। इससे एक ओर लोगों को सड़क सुविधा का लाभ दिया जा रहा है, दूसरी ओर जंगल और जल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि वन विभाग और लोक निर्माण विभाग इस पर कार्रवाई करे। इस सड़क के चाैड़ा करने का कार्य कई दिनों से चल रहा है, लेकिन सड़क से निकल रहा मलबा नालों, जंगल और खड्ड में ठिकाने लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मराथू खड्ड में अभी तक कई टन मलबा गिराया जा चुका है। इस मलबे की वजह से खड्ड का पानी दूषित हो रहा है। बारिश के दौरान बाड़ का भी खतरा बना रहेगी। इस खड्ड में कई उठाऊ पेयजल योजनाएं बनाई गई हैं। मराथू खड्ड का पानी आगे जाकर गिरि खड्ड में मिलता है। लोगों ने बताया कि गिरि खड्ड से भी कई उठाऊ पेयजल योजनाएं बनाई गई हैं। लोगों ने मांग की है कि सड़क चौड़ा करने से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा, लेकिन जिस तरह से मलबे को खड्ड में फेंका जा रहा है, उससे कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में मलबे को ठिकाने लगाने के लिए विभाग की ओर से उचित स्थान का चयन किया जाए, ताकि पर्यावरण जल व जंगलों को नुकसान न किया जाए।

अभी तक इस प्रकार का मामला मेरे ध्यान में नहीं है। यदि सड़क का मलबा मराथू खड्ड में फेंका जा रहा, तो इसे रोकने के लिए वहां कर्मचारी तैनात किया जाएगा, ताकि सड़क को चौड़ा करने के बाद मलबा पानी में न जाए। -- अखिल चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कोटखाई डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article