फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work begins on the sports ground of Shaheed Dola Ram School, Nitthar

Rampur Bushahar News: खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, नित्थर में संवर रहा खेल मैदान

Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Work begins on the sports ground of Shaheed Dola Ram School, Nitthar
डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में शुरू हुआ मैदान के सुधारीकरण का कार्य। संवाद
विकास की बात : शहीद डोला राम स्कूल नित्थर के खेल मैदान का काम शुरू
विज्ञापन

1.62 लाख से हो रहा मैदान का कायाकल्प
. खस्ताहाल मैदान के कारण खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रही थी सुविधा
हितेश भारती
नित्थर(कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के खिलाड़ियों के सपनों को जल्द उड़ान मिलेगी, क्योंकि शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान को संवारने का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग 1.62 लाख रुपये की लागत से इस मैदान का कायाकल्प कर रहा है। मैदान की हालत सुधरते ही क्षेत्र के युवाओं, स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों को मैदान की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस खेल मैदान के सुधारीकरण का काम लटका हुआ था। नित्थर क्षेत्र के कबड्डी और वॉलीबाल खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चिंता सता रही थी कि बेहतर मैदान न होने से वे जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियां कैसे कर पाएंगे। जब खेल मैदान ही नहीं है, तो अच्छे खिलाड़ी कैसे बनेंगे लेकिन अब बच्चों को खेलने के लिए जल्द बेहतर मैदान की सुविधा मिलेगी। बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर में जब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर चलता था, तो वहां अच्छे मैदान की व्यवस्था थी और नित्थर स्कूल को इसी मैदान से अच्छे खिलाड़ी मिले। इस स्कूल से निकले पूर्व खिलाड़ी मदन गोस्वामी, स्वर्ण कटोच, भीमसैन, जियालाल, दर्शन ठाकुर, गुलाब सिंह, माधो राम, मदन मेहता, व्यास सहित कई खिलाड़ियों ने नित्थर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। आगामी दिनों में यहां छात्र वर्ग की खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता होनी है लेकिन मैदान न होने के कारण कोई भी खेलकूद प्रतियोगिता नहीं हो पाएगी। इस मैदान को ठीक करने के लिए पूर्व प्रधानाचार्य धर्म पाल ने काफी प्रयास किए थे। अब लोक निर्माण विभाग ने मैदान को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक अदद मैदान की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।


मैदान को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 1.62 लाख रुपये का टेंडर अवॉर्ड हुआ है। जल्द ही मैदान को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाएगा। -- हिमांशु कटोच,
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर

डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में शुरू हुआ मैदान के सुधारीकरण का कार्य। संवाद

डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में शुरू हुआ मैदान के सुधारीकरण का कार्य। संवाद

डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में शुरू हुआ मैदान के सुधारीकरण का कार्य। संवाद

डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में शुरू हुआ मैदान के सुधारीकरण का कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article