फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Wood smugglers caught near Jao of Nirmand, Forest Department team took action, Rampur

Rampur Bushahar News: लाखों की कीमत की मेपल की लकड़ी की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
लाखों की कीमत की मेपल की गांठों की तस्करी करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन

निरमंड के जाओं के समीप वन विभाग की टीम ने 187 गांठों के साथ पकड़े

न्यायालय में किए पेश, पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड ( कुल्लू )। वन मंडल आनी के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने लाखों की लकड़ी की तस्करी करते दो स्थानीय तस्करों को पकड़ा है। तस्करों की ओर से निरमंड के जंगलों से यह लकड़ी अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तस्करों को न्यायालय में पेश किया और पांच दिन को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आनी के वन मंडल अधिकारी डॉ. चमन राव ने बताया कि यह मामला बागीपुल के पास जाओं के जंगल का है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के वनखंड अधिकारी जितेंद्र कुमार और वन रक्षक प्रताप सिंह की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी बागीपुल निवासी राजिंद्र कुमार अपनी बोलेरो कैंपर एचपी 35-3403 में अवैध रूप से मेपल के पेड़ की 187 गांठों को ले जा रहा था। गाड़ी को ब्यूनी निवासी चालक मनीष कुमार चला रहा था। वन विभाग की टीम ने घटना की सूचना निरमंड पुलिस को दी। इस पर निरमंड पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि दोनों लकड़ी तस्करों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2),3(5) और फोरेस्ट एक्ट की धारा 41,42 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया। इन्हें रिकांगपिओ स्थित सीजेएम की अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वनमंडल अधिकारी आनी डॉ. चमन राव ने बताया कि दोनों तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़ी गई लकड़ी की अनुमानित कीमत लाखों में है। इसकी सही कीमत पुलिस की ओर से पैमाइश करने के आधार पर बनाई गई रिपोर्ट से पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed