Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   won in school compitition

Rampur Bushahar News: चित्रकला में समृद्धि, भाषण में वंदिता प्रथम

Fri, 12 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं, ईको क्लब और स्काउट एंड गाइड की छात्राओं ने रामपुर बाजार में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाल लोगों को अपना शहर स्वच्छ शहर बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालयों में अंतर सदनीय भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में वंदिता जोशी ने प्रथम, पलक ने द्वितीय, सभ्यता ने तृतीय स्थान, कनिष्ठ वर्ग में मुस्कान प्रथम, तनवी चौहान द्वितीय और यशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में समृद्धि ने पहला, ऋतिक ने दूसरा, इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में अंजलि ने पहला, दिव्यांगना जिस्टू ने दूसरा और श्रेया ने तीसरा स्थान झटका। स्कूल प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने विभिन्न गतिविधियों और स्वच्छता संबंधी जागरुकता अभियान में योगदान देने पर छात्राओं और अध्यापकों का आभार जताया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि छात्राओं ने विद्यालय में पिछले 15 दिनों से स्वच्छता के बारे में अनेक गतिविधियां और जागरुकता अभियान चलाए। छात्राओं और अध्यापकों ने व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय की स्वच्छता, समाज में फैल रही गंदगी, प्रदूषण को रोकने के लिए अपने प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा ली। प्रवक्ता निर्मला चौहान, उमा वर्मा, यशपाल ठाकुर, अंजना और कुसुम धीमान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed