फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   won in compitition

Rampur Bushahar News: मेहंदी प्रतियोगिता में कौटिल्य सदन प्रथम

Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में गौतम बुद्ध सदन को पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड और डिग्री कॉलेज नोगली में बुधवार को प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध सदन से उपमा, प्रिया, जतिन, साक्षी ,सुरजीत और पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौटिल्य सदन से रिया, दैविक, सरिता, जानवी, आरुषि और तनुजा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कौटिल्य सदन के पलवी और जानवी ने प्राप्त किया। एकलव्य हाउस से निहारिका और मुस्कान द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षुओं के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसके माध्यम से ज्ञान, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक कार्य करने की भावना को विकसित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed