फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women's Welfare Council discussed on ancestral property

Rampur Bushahar News: महिला कल्याण परिषद ने पैतृक संपत्ति पर की चर्चा

Tue, 16 May 2023 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Tue, 16 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Women's Welfare Council discussed on ancestral property
रिकांगपिओ  में  किन्नौर  महिला कल्याण समिति के सदस्य   बैठक में चर्चा करते हुए।
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के रिकांगपिओ मुख्यालय में मंगलवार को महिला कल्याण परिषद के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। महिला कल्याण परिषद की अध्यक्ष रतन मंजरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के तीन खंडों से काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, पैतृक संपत्ति पर चर्चा, महिला कल्याण परिषद का भवन बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। रतन मंजरी ने बताया कि महिलाओं के हक को लेकर हमेशा संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने हक को हासिल करने के लिए सभी महिलाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पैतृक संपत्ति के अधिकार को लेकर जल्द रैली का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य ललिता पंचारस ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी मांगों को लेकर जनजातीय सलाहकार की बैठकों में उठाने का पूरा प्रयास करूंगी ताकि महिलाओं के साथ कोई भेदभाव न हो। इस मौके पर तीन खंडों की महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed