Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women's Mandal Katandi became the winner in tug of war

Rampur Bushahar News: रस्साकशी में महिला मंडल कतांडी बना विजेता

Sun, 11 Jan 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women's Mandal Katandi became the winner in tug of war
दत्तनगर में आयोजित महिलाओं की रस्सा कशी प्रतियोगिता में जोर लगाती महिलाएं। संवाद
दत्तनगर में मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 15 हजार और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दत्तनगर में महिला रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें महिला मंडल की सदस्यों ने खूब जोर आजमाइश की। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर डीवाईएससी दत्तनगर ने महिला रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई। छह महिला मंडल की महिलाओं ने दमखम दिखाया। क्लब के अध्यक्ष हितेश ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में महिला मंडल दत्तनगर-1 दत्तनगर-2, दत्तनगर कॉलोनी, कतांडी, झियारा और मोहणी की टीम ने भाग लिया। महिला मंडल कतांडी और झियारा की टीम ने अन्य टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। महिला मंडल कतांडी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया और झियारा की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम को 15 हजार और आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 10 हजार और ट्रॉफी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। जैसी ही प्रतियोगिता शुरू हुई तो दर्शकों ने खूब सीटियां और तालियों से महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष विपिन चौहान, सचिव सचिन ठाकुर, सलाहकार विनोज नेगी, दीपक शर्मा, वरुण शर्मा, राजेश ग्रेक, राजकुमार, सदस्य राहुल ग्रेक, राजेश, रमन रोच, प्रतीक शर्मा, दुष्यंत शर्मा, निशांत, चेतन शर्मा और दुष्यंत शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

दत्तनगर में आयोजित महिलाओं की रस्सा कशी प्रतियोगिता में जोर लगाती महिलाएं। संवाद

दत्तनगर में आयोजित महिलाओं की रस्सा कशी प्रतियोगिता में जोर लगाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed