फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women took out a procession and gave the message of building a drug-free society

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने शोभायात्रा निकालकर नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश

Sat, 07 Mar 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women took out a procession and gave the message of building a drug-free society
रामपुर बाजार में शोभायात्रा निकालती महिलाएं। संवाद।
. शोभायात्रा में नीरथ बना विजेता, छलावट और लैलण महिला मंडल रहे उपविजेता
विज्ञापन

. रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेले में 20 महिला मंडलों ने निकाली शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय फाग मेले में चल रहे बुशहर कार्निवल के तहत महिला मंडलों के लिए शोभायात्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शोभायात्रा प्रतियोगिता में महिला मंडल नीरथ ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, महिला मंडल छलावट और लैलण की टीम संयुक्त रूप से उपविजेता चुनी गई। पांडाधार और किन्नू महिला मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं ने शोभायात्रा निकालकर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। वहीं, पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भावी पीढ़ी को संस्कृति संजोने का संदेश दिया। इस दौरान शहर में समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। बुशहर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित महिला मंडलों की शोभायात्रा को पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामपुर बाजार से होते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच से होकर राज दरबार के समीप पुस्तकालय तक शोभायात्रा निकाली गई। करीब 20 महिला मंडलों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान रामपुर बाजार नशे के खात्मे के नारों से गूंजा। शोभायात्रा में महिलाओं ने नशे के दुष्प्रभाव पर लोगों को जागरूक किया। बुशहर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एनवायरनमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

रामपुर बाजार में शोभायात्रा निकालती महिलाएं। संवाद।

रामपुर बाजार में शोभायात्रा निकालती महिलाएं। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed