फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women spruced up the school premises and the sports ground

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने संवारा स्कूल परिसर और खेल मैदान

Sun, 13 Sep 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women spruced up the school premises and the sports ground
नित्थर स्कूल में महिला मंडल झल्ली ने चलाया सफाई अभियान। संवाद
नित्थर स्कूल में महिला मंडल झल्ली ने संभाली स्वच्छता की कमान
विज्ञापन

15 सितंबर से शुरू होगी छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के महिला मंडल झल्ली की महिलाओं ने रविवार को नित्थर स्कूल में सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने स्कूल परिसर और खेल मैदान को संवारा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके चलते महिला मंडल झल्ली की महिलाओं ने विद्यालय के खेल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मैदान और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। 15 सितंबर से नित्थर स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में खेल परिसर को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दे रही हैं। स्कूल के शारीरिक शिक्षक सतीश परमार ने महिला मंडल झल्ली का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन में स्थानीय लोगों और महिला मंडल का सहयोग बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित खेल परिसर में खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिलेगा और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article