फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women players will show their strength in volleyball and tug of war.

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल और रस्साकशी में दम दिखाएंगी महिला खिलाड़ी

Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सरपारा में 22 जुलाई से शुरू होगी खेलकूद स्पर्धा
विज्ञापन

विजेता टीम को मिलेगा 33 हजार रुपये इनामी राशि और कप


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। श्रीखंड कला केंद्र सरपारा की ओर से 54वीं महिला एवं पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुरुष वर्ग में वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन होगा। वहीं महिलाएं भी वॉलीबाल और रस्साकशी स्पर्धा में दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 जुलाई तक किया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजक कमेटी की बैठक अध्यक्ष मनजीत की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल विजेता टीम को 33 हजार रुपये और कप से नवाजा जाएगा। वहीं उप विजेता टीम को 16 हजार और कप से सम्मानित करेंगे। महिला वॉलीबाल विजेता टीम को 10 हजार इनामी राशि व कप, उपविजेता टीम को 5 हजार व कप से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा महिला रस्साकशी स्पर्धा की विजेता टीम को 5 हजार रुपये व कप और उपविजेता टीम को 2500 रुपये की राशि और कप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर खेली जाएगी। इसमें रामपुर, ननखड़ी, निरमंड, कोटगढ़ और किन्नौर खंड की टीमें भाग ले सकती हैं। 20 जुलाई तक इच्छुक टीमें अपना पंजीकरण करा सकते हैं और उसी दिन शाम को लाइव ड्रॉ (टाइज) डाली जाएगी। मुकाबले डे नाइट खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को आकर्षक इनामों से नवाजा जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान प्रवीण ठाकुर, सचिव विकेक कपूर, सह सचिव मोहित सदानी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र परशेटका और सलाहकार किशोर जिष्टू सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed