नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत की महिलाओं ने क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया। इसके तहत पंचायत के महिला मंडल घोरला, चूड़ी, बौरी, खलौनी और शाणी की पचास से ज्यादा महिलाओं ने 250 से अधिक देवदार के पौधे रोपे। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घोरला रीमा और आशा कार्यकर्ता शीला देवी ने कहा कि महिलाओं ने यह वायदा किया है जो पौधे उन्होंने रोपे हैं, उनका संरक्षण भी करेंगे। जंगलों में लगने वाले आग से भी इन पौधों की रक्षा की जाएगी।
प्रधान पलेही पंचायत सुषमा मेहता ने कहा कि हम सभी को पेड़-पौधों की रक्षा करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। इससे हमारा पर्यावरण तो स्वच्छ और निर्मल होगा ही, पानी के स्रोत भी चार्ज हो जाएंगे। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री आनी हरीश मेहता, नित्थर वन सर्कल बीओ सतीश कुमार और वन रक्षक काकू ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।