फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women of Rarang started self-employment

Rampur Bushahar News: महिलाओं की फूड वैन पर्यटकों को परोस रहीं स्थानीय पारंपरिक व्यंजन

Sun, 31 Aug 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women of Rarang started self-employment
हिरा ईरा फूड वैन के माध्यम से सेवाएं देगी रारंग गांव की महिलाएं। स्त्रोत जागरूक पाठक
एनएच पांच पर ठोपन गर्म पानी के पास रारंग की महिलाओं ने शुरू किया स्वरोजगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
पूह (किन्नौर)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनजातीय क्षेत्र की महिलाएं स्वरोजगार से अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं। रारंग गांव की महिलाएं एनएच-पांस किनारे ठोपन गर्म पानी के पास पर्यटकों को स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद दे रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से यह महिलाएं स्वरोजगार चला रही हैं। महिलाएं ईरा फूड वैन के माध्यम से पर्यटकों को पारंपरिक स्थानी व्यंजन परोस रही हैं। इससे महिलाओं को जहां आर्थिक लाभ मिल रहा है, वहीं सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। यह समूह महिलाओं को छोटी-छोटी बचत करने, सामूहिक रूप से निर्णय लेने और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रहा है। रारंग की महिलाएं हिम इरा संगठन के माध्यम उपयोग करके आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर रही हैं, जिससे उनके समुदायों का विकास हो रहा है। रारंग गांव की महिला सरस्वती ने बताया कि हिम ईरा फूड वैन के माध्यम से समूह में स्वरोजगार चला रही हैं। इससे महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article