{"_id":"692194dd27e4245b990b91ea","slug":"women-in-nogli-vow-to-eradicate-drug-abuse-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-148601-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली में महिलाओं और युवाओं को पढ़ाया नशामुक्ति का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली में महिलाओं और युवाओं को पढ़ाया नशामुक्ति का पाठ
विज्ञापन
नोगली में ग्रीन सोल्स फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन का प्रथम स्थापना दिवस नोगली में मनाया गया। कार्यक्रम में मोटीं मानटा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था के संस्थापक गुरध्यान सिंह ने मुख्य अतिथि का टोपी, मफलर पहनाकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में महिला मंडलों और युवक मंडलों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला मंडलों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं और युवाओं को नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। सभी नशे की रोकथाम के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग मांगा गया, ताकि देश के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके। इस कार्यक्रम में राजन स्पोर्ट्स दत्तनगर, भीम आर्मी प्रदेश सचिव बलबीर वर्मा, सीमा सागर, जगमोहन सिंह, राजकुमार शर्मा, अंशुल, संस्था के सचिव जगमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमिला सिंह, जिला किन्नौर अध्यक्ष अनुराधा नेगी, कुल्लू अध्यक्ष पूनम शर्मा, लायक राम, नीता, सुषमा कुमारी, कौशल्या, रेशमा, सुमन, राधा, अंजू नेगी, देवराज, सुभद्रा, राज, रेखा, प्रितिका, पल्लवी शर्मा, दुर्गा सिंह, हनी बुशैहरी, यशपाल सहित रामपुर, निरमंड, कुमारसैन, किन्नौर, बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।