फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women in Nitthar are strengthening the economy by producing local products

Rampur Bushahar News: नित्थर में महिलाएं लोकल उत्पाद तैयार कर आर्थिकी कर रहीं सुदृढ़

Tue, 10 Feb 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women in Nitthar are strengthening the economy by producing local products
नित्थर में पापड़ बनाकर आर्थिकी सुधार रही महिलाएं। संवाद
देहरा पंचायत की महिलाओं ने महाशिवरात्रि पर्व के लिए बनाए पापड़
विज्ञापन

. ई-मार्ट के माध्यम से बेच रहीं अचार, चटनी और घी सहित अन्य उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में महिलाएं स्थानीय उत्पाद तैयार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं। लाइफ फाउंडेशन के माध्यम से इन दिनों देहरा पंचायत के धनाह चेबड़ी गांव की महिलाएं पापड़ (शाक्वी) बना रही हैं। इस पापड़ का महाशिवरात्रि पर्व पर पकवान बनाकर पूजा-अर्चना की जाएगी और चटकारे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा इनको ई-मार्ट में माध्यम से बेचा जाएगा। महिलाएं ई-मार्ट के माध्यम से अचार, चटनी और घी सहित अन्य उत्पाद बेच कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रही हैं। लाइफ फाउंडेशन और ई-मार्ट कुल्लू की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि यह फाउंडेशन कुल्लू के कई क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है और आर्थिकी को सुधार रहा है। वहीं, नित्थर के कई इलाकों में कई महिलाओं के समूहों को स्वेटर का धागा बांटा है। इस दौरान लाइफ फाउंडेशन की महिलाओं ने मंदिरों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। साथ ही सामाजिक कार्यों में इस संस्था ने बेसहारा पशुओं के लिए कई स्थानों पर शेड बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article