फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   woman of fanoti panchyat strike against sale of wine in aanni

फनौटी पंचायत में शराब और जुए के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
woman of  fanoti panchyat strike against sale of wine  in aanni
फनोटी पंचायत प्रधान को शराब और जुए की रोकथाम की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपती स्वंय सहायता समूह की म? - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी की फनौटी पंचायत में युवाओं और वयस्कों में जुए और शराब की लत से परेशान महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम पंचायत फनौटी के जुहड़ गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नशे और जुए के खिलाफ एकजुट होने और पंचायत प्रतिनिधियों से इस मुहिम सहयोग एवं कार्यवाही की मांग को लेकर पंचायत प्रधान दौलत चौहान को एक ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने स्पष्ट किया है कि यदि जुहड़ गांव में कोई भी व्यक्ति अवैध शराब या कच्ची अवैध शराब का धंधा करता और किराये के कमरों में बैठाकर जुआ खेलता पाया गया तो गांव की महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह जुहड़ की करीब 46 महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा है। इसमें युवाओं और वयस्कों के शराब और जुए जैसी बुराई में फंसकर परिवारों के नष्ट होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने इस सामाजिक बुराई को रोकने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से भी अपील की है। महिलाओं की इस मुहिम पर ग्राम पंचायत फनौटी के प्रधान दौलत चौहान ने भी समर्थन की मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान दौलत चौहान ने चेताया कि न केवल जुहड़ गांव, बल्कि फनौटी पंचायत के अपर फनौटी, लोअर फनौटी, बनाला, बलेहड़ और जुहड़ आदि पांचों वार्डों के किसी भी गांव या घर में यदि अवैध कच्ची शराब या जुए का धंधा किया गया तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पंचायत कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस में शिकायत कर सजा दिलवाई जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed