{"_id":"63ef5520210f995abd065e65","slug":"woman-arrested-with-86-grams-of-charas-in-bhagavat-rampur-hp-news-c-19-1-63181-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: भगावट में 86 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: भगावट में 86 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार
Fri, 17 Feb 2023 03:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:51 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी थाना के तहत बरी (भगावट) में पुलिस ने एक महिला को 86 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम किन्नू पंचायत में गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने शक के आधार पर महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 86 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने कहा कि पुलिस ने बिमला देवी, निवासी बरी, तहसील रामपुर जिला शिमला के कब्जे से 86 ग्राम चरस बरामद की है। महिला के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन