Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Winners of the essay competition honored

Rampur Bushahar News: निबंध प्रतियोगिता के विजेता किए सम्मानित

Wed, 11 Nov 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Winners of the essay competition honored
रामपुर परियोजना प्रमुख ने निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित। स्रोत : परियोजना प्रब
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

ब्रिक्स की वर्ष 2026 में भारत की अध्यक्षता के तहत देशभर में एक से सात नवंबर तक सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया गया। इसी कड़ी में विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार रामपुर जल विद्युत परियोजना (एचपीएस), एसजेवीएन की ओर से ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों में घरेलू ऊर्जा संरक्षण विषय पर विभिन्न श्रेणियों में निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बायल, राजकीय उच्च विद्यालय कोयल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता के सम्मानित विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें बायल स्कूल की रान्या, अजय, तन्मय, पल्लवी और वियांन, कोयल स्कूल की कंचन, आशु, सेजल, परणीत और आरती तथा दत्तनगर स्कूल की वेदिका, आरुषि चौहान, प्रीति ठाकुर, आयुष कुमार सोनी, पायल दत्ता और धैर्य श्याम ने विभिन्न श्रेणियों में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार हासिल किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए 10 नवंबर को रामपुर एचपीएस के बायल स्थित सम्मेलन कक्ष में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें परियोजना प्रमुख विकास मारवाह सहित विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने सभी प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने घरेलू ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत के उपायों के प्रति स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ऊर्जा संरक्षण के उपायों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed