Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Diwali festival celebrated in Gaonkhar after three years

Rampur Bushahar News: तीन साल बाद गांवखर में मनाया दिवाली पर्व, महासू देवता के जयकारों से गूंजा धार परगना

Wed, 11 Nov 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Diwali festival celebrated in Gaonkhar after three years
तीन साल बाद गांवखर में लौटी दिवाली की रौनक, महासू देवता के जयकारों से गूंजा धार परगना
तीन दिवसीय पारंपरिक पर्व ‘जोखटियां’, ‘बीयूरी’ और ‘जंदवी’ के आयोजन के साथ संपन्न
विज्ञापन

उच्च न्यायालय की शर्तों के बाद फिर शुरू हुई सदियों पुरानी देव परंपरा

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा(रोहड़ू)। धार परगने के गांवखर स्थित प्राचीन महासू देवता मंदिर में तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पारंपरिक तीन दिवसीय दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में देव आस्था, लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली। महासू देवता के जयकारों से धार परगना गूंज उठा। मेले के दौरान भोर तक पारंपरिक मशालें ‘जोखटियां’ जलीं। तीन दिवसीय पारंपरिक पर्व ‘जोखटियां’, ‘बीयूरी’ और ‘जंदवी’ के आयोजन के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। चुरायन-डाक शिराड़ पंचायत के युवा प्रधान तुलसी राम जमालटा ने बताया कि धार परगने में यह पर्व सदियों से तीन दिनों तक पारंपरिक विधि-विधान से मनाया जाता है। पहले दिन दिवाली की रात परगने की सभी पंचायतों के लोग अपने-अपने गांवों के मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। लोगों ने देव पूजा की। इसके बाद नाटी डाली। सुबह करीब तीन बजे देवलू नाचते-गाते गांवखर स्थित महासू देवता मंदिर के लिए रवाना हुए। सुबह चार बजे मंदिर पहुंचकर पारंपरिक मशालें जलाई गईं। इन मशालों को स्थानीय बोली में ‘जोखटियां’ कहा जाता है। इनके साथ देव नृत्य और पूजा का सिलसिला सुबह छह बजे तक चला। आखिरी दिन देवलू अपने-अपने गांवों को लौट गए।
हुड़दंग मचाने पर उच्च न्यायालय लगाई थी रोक
कुछ वर्ष पूर्व दिवाली आयोजन के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से हुड़दंग मचाने के बाद एक पक्ष ने उच्च न्यायालय का रुख किया था। इसके चलते न्यायालय ने आयोजन पर रोक लगा दी थी। इस वर्ष स्थानीय प्रबुद्ध लोगों की मध्यस्थता के बाद न्यायालय ने निर्धारित शर्तों के तहत रोक हटाई, जिससे सदियों पुरानी देव परंपरा को दोबारा शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन ‘बीयूरी’ में झलकी मायके की याद
पर्व के दूसरे दिन सभी गांवों में ‘बीयूरी’ की परंपरा निभाई गई। इस दौरान एक नवविवाहिता की मायके के प्रति विरह वेदना को दर्शाने वाला पारंपरिक लोकगीत गाया गया। गीत में उस विवाहिता की भावनाओं को अभिव्यक्त किया गया, जो दिवाली के अवसर पर अपने मायके नहीं पहुंच पाती। इसके बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक पहाड़ी धुनों पर नाटी डालकर उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘जंदवी’ के साथ हुआ तीन दिवसीय पर्व का समापन
पर्व तीसरे और अंतिम दिन ‘जंदवी’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी गांवों के लोग दोपहर करीब दो बजे नाचते-गाते गांवखर स्थित महासू देवता मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां देर शाम तक नाटी और देव नृत्य का दौर चलता रहा। साथ ही तीन दिवसीय पारंपरिक दिवाली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। तीन साल बाद मंदिर परिसर में फिर से गूंजे देव वाद्ययंत्रों और श्रद्धालुओं के उत्साह ने इस ऐतिहासिक देव परंपरा की रौनक लौटा दी।

तीन साल बाद गांवखर में लौटी दिवाली की रौनक, महासू देवता के जयकारों से गूंजा धार परगना

तीन साल बाद गांवखर में लौटी दिवाली की रौनक, महासू देवता के जयकारों से गूंजा धार परगना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed