{"_id":"6af45a7e1ddb68caa00cdb11","slug":"bears-in-odinal-and-chaladhar-terror-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174653-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ओडीनाल और चलायाधार में भालू की \nदहशत, खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ओडीनाल और चलायाधार में भालू की दहशत, खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
निरमंड के ओडीनाल में भालू के आतंक से सहमे ग्रामीण। संवाद
दिनदहाड़े रिहायशी इलाके के आसपास घूम रहा भालू, पिंजरा लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के ओडीनाल और चलायाधार क्षेत्र में भालू की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दोनों गांवों के आसपास बीते कई दिनों से भालू लगातार घूम रहा है। भालू की दिनदहाड़े रिहायशी इलाके के आसपास दस्तक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार भालू की लगातार मौजूदगी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने और खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। इसका असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ रहा है। खासकर, खेतों में काम करने वाले लोगों और पशुपालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव और आसपास के क्षेत्र की करीब दो हजार आबादी इस स्थिति से प्रभावित हो रही है। लोगों को आशंका है कि यदि भालू अचानक किसी के सामने आ गया, तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द पिंजरा स्थापित कर भालू को पकड़ा जाए ताकि लोगों को भय के माहौल से राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि भालू की लगातार आवाजाही को देखते हुए विभाग को एहतियाती कदम उठाने चाहिए ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए
अरसू रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद नेगी ने बताया कि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 24 घंटे के भीतर ओडीनाल क्षेत्र में पिंजरा स्थापित कर दिया जाएगा ताकि भालू को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।