फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   wine

मिरू गांव में पुलिस ने पकड़ी 80 हजार एमएल अवैध शराब

Fri, 17 Apr 2020 06:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। लॉकडाउन के चलते जहां समूचे जनजातीय जिला किन्नौर में शराब के ठेके बंद हैं, ऐसे में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। टापरी पुलिस थाना के तहत आने वाले मिरू गांव में पुलिस ने 80 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक टापरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली के मिरू गांव में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही वीरवार देर शाम को पुलिस थाना प्रभारी किरण कुमारी की अगुवाई में मुख्य आरक्षी रजत पंवार, आरक्षी आशीष सहित पुलिस का दल मौके की ओर रवाना हो गया। पुलिस ने मिरू गांव में प्रताप सिंह नेगी (65) के घर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 80 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने शराब को जब्त कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने मिरू गांव में 80 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध धंधा करने वाले लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। अवैध धंधा करने वालों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed