फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Will put women's problems before the government: Indu Verma

सरकार के समक्ष रखेंगे महिलाओं की समस्याएं : इंदु वर्मा

Sun, 27 Mar 2022 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Will put women's problems before the government: Indu Verma
ठियोग में महिला जागरूकता शिविर में मौजूद प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य इंदु वर्मा। - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। महिला जागरूकता मंच की मासिक बैठक ठियोग के सराय हाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और मंच की संस्थापक इंदु वर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में ठियोग की पंचायतों से आईं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने-अपने गांव की समस्याएं रखीं। अधिकतर महिलाओं ने पेयजल समस्या को उठाया। इंदु वर्मा ने कहा कि मंच दो दशकों से ठियोग के महिलाओं की समस्याओं और उन्हें सक्षम बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा की बैठक में महिलाओं की ओर से रखीं गई उनकी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्हें हल करवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। इसके चलते महिलाएं पार्टी से बड़ी उम्मीद के साथ जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में पानी, बिजली, सड़क, रसोई गैस आदि कोई भी समस्या हो उसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष और पार्षद शीला वर्मा, पूर्व अध्यक्ष वंदना सूद, पूर्व पार्षद नमिता ब्रागटा समेत पंचायतों से आईं महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed