फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   When will the government make payments to pensioners

सरकार पेंशनरों को भुगतान कब करेगी : बरागटा

Mon, 05 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
When will the government make payments to pensioners
कोटखाई मे प्रेस वार्ता करते भाजपा नेता चेतन बरागटा
कोटखाई (रोहड़ू)। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने प्रेस वार्ता कर कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित देनदारियों को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों का पैसा उनका हक है। सरकार लंबे समय तक उनके हक का पैसा रोककर नहीं रख सकती। अब आश्वासन देने के बजाय सरकार को भुगतान की निश्चित तारीख बतानी चाहिए। बरागटा ने कहा कि मेडिकल रीइम्बर्समेंट के बिल लंबे समय से लंबित हैं। कर्मचारी और पेंशनर इलाज करवाने के बाद अपने ही पैसे के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से सभी लंबित मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोटखाई, टिक्कर और जुब्बल क्षेत्र में करीब 3,822 कर्मचारी और पेंशनर हैं। संगठन के अनुमान के अनुसार इनकी करीब 100 करोड़ रुपये की देनदारी लंबित है। उन्होंने सरकार और कोषागार विभाग से इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। बरागटा ने कहा कि लंबित महंगाई भत्ते और एरियर के साथ ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और लीव इन्कैशमेंट का भुगतान भी किया जाना चाहिए। यदि सरकार एकमुश्त भुगतान नहीं कर सकती तो किस्तों में भुगतान करे, लेकिन प्रत्येक किस्त की राशि और भुगतान की तारीख स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद देनदारियां लंबित हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब और कितना इंतजार करना पड़ेगा। बरागटा ने शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनर्स की इस समस्या को सरकार के समक्ष कब और कितनी गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हजारों कर्मचारी और पेंशनर्स अपने हक के पैसे का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधि को उनकी आवाज सरकार तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अब सिर्फ आश्वासन देने के बजाय लंबित देनदारियों के भुगतान का स्पष्ट रोडमैप और निश्चित तारीख सार्वजनिक करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article