फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   When a separate directorate is formed, a school educationist should be appointed.

अलग निदेशालय बनने पर स्कूली शिक्षाविद की हो नियुक्ति : हरी शर्मा

Fri, 17 Jan 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । अध्यापकों ने स्कूली शिक्षा के लिए अलग निदेशालय बनाए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरि शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुश्ताक मुहम्मद व अक्षत ठाकुर, महासचिव विजय शर्मा, कार्यालय सचिव अश्वनी ठाकुर, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अश्वनी, जिला शिमला के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, मुख्य संगठन सचिव बीडी कश्यप, डॉ. दिनेश ठाकुर, रणधीर राठौर और राजेंद्र बेक्टा व अन्य प्रधानाचार्यों ने एक वक्तव्य जारी कर सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि स्कूली शिक्षा के लिए अलग निदेशालय बनने पर निदेशक के पद पर स्कूली शिक्षाविद की ही नियुक्ति की जाए, क्योंकि स्कूलों में शिक्षा देने वाले शिक्षाविद स्कूलों की समस्त गतिविधियों की जानकारी रखता है । साथ ही संघ ने प्लेसमेंट के पद पर प्रधानाचार्यों के शीघ्र नियमतिकरण की भी मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed