{"_id":"6331e5e21dabe16ebc11c150","slug":"weather-rampur-hp-news-sml423011277","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद सड़कों ने रोकी सेब तुड़ान की रफ्तार, बगीचों में झड़ रहे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद सड़कों ने रोकी सेब तुड़ान की रफ्तार, बगीचों में झड़ रहे फल
विज्ञापन
रोहडू़। पांच दिन से लगातार बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुला, लेकिन सेब तुड़ान शुरू नहीं हो सका। ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों पेटियां सेब तुड़ान के लिए बची हैं। बंद सड़कें बागवानों के लिए मुसीबत बन कर गई हैं। सेब बगीचों में झड़ना शुरू हो चुका है।
बारिश के बाद सेब बाहुल क्षेत्र की दर्जनों सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हैं। सोमवार को कहीं पर भी मौसम खुलने के बाद बागवान सेब तुड़ान नहीं कर सके। ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क सड़कें जगह-जगह पर भूस्खलन से बंद हैं। सोमवार दोपहर तक कई मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने के लिए मशीनों को उतार दिया है। तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें नहीं खुल सकी हैं। मौसम खुलने के बाद जब तक सड़कों से कीचड़ नहीं सूखेगा तब तक सेब की ढुलाई संभव नहीं हो सकती।
लोक निर्माण विभाग रोहडू़ मंडल के एक्सईएन पवन कुमार ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम जारी है। मुख्य मार्ग वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की दर्जनों सड़कें पहले दिन नहीं खुल सकीं। मंगलवार को लगभग सभी सड़कों को वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।