फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   weather

चौपाल कुपवी में भूस्खलन से स्कूल भवन जमींदोज

Mon, 26 Sep 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
weather
नेरवा की शाल्वी खड्ड में बही कार।  संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा (रोहडू़)। पांच दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से उपमंडल चौपाल और कुपवी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से निजी और सरकारी संपत्ति को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को उपमंडल कुपवी के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला बाग का भवन भूस्खलन की चपेट में आने से जमींदोज हो गया। सारा रिकॉर्ड, फर्नीचर और अन्य सामान दब गया है। स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ ने सामान को निकलने की कोशिश की, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से यह संभव नहीं हो पाया। उधर, नेरवा के महामाया डुंडी मंदिर के समीप एक अस्थायी पार्किंग में खड़ी कार शाल्वी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बहकर करीब एक किलोमीटर आगे शिह क्यार पहुंच गई। इसके अलावा नेरवा और चौपाल में शुक्रवार से लेकर रविवार रात तक करीब 45 घंटे तक बिजली गुल रही। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मियों ने शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद रात पौने नौ बजे बिजली बहाल कर दी थी, लेकिन यह राहत स्थायी साबित न हो सकी और करीब दो घंटे बाद बत्ती एक बार फिर गुल हो गई। बोर्ड कर्मियों ने मूसलाधार बारिश के बीच रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब सात बजे बिजली बहाल की। नेरवा और चौपाल की बिजली तो बहाल हो गई है,लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्र अभी भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन से नेरवा-पांवटा साहिब मुख्य मार्ग सहित कई संपर्क मार्ग बंद हैं। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों का नेरवा और चौपाल से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
जान जोखिम में डालकर घर पहुंचाए शव
नेरवा पांवटा मार्ग पर राणा क्यार में दलटा नाले का जलस्तर बढ़ने से करीब दस मीटर सड़क पूरी तरह बह गई है। लोग नाले को जान को खतरे में डालकर आरपार कर रहे हैं। सोमवार को नेरवा में थरोच और शिल्ला क्षेत्र के दो लोगों की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। इनके शवों को घरों तक पहुंचाना जरूरी था। परिजनों ने शवों को लकड़ियों में बांधकर दलटा नाला बड़ी मुश्किल से पार किया। इसके बाद करीब 25 किलोमीटर पैदल सफर तय कर शवों को घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बारिश से धान और मक्की की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। फसल खेतों में ही बिछ गई है। इसके अलावा जगह-जगह हुए भूस्खलन से मकानों, बागीचों और निजी व सरकारी संपत्ति को करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है।

नेरवा तहसील के दालटा नाले का जलस्तर बढ़ने पर शव को डंडे से बांधकर ले जाते लोग।  संवाद

नेरवा तहसील के दालटा नाले का जलस्तर बढ़ने पर शव को डंडे से बांधकर ले जाते लोग।  संवाद- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed