{"_id":"5fa009258ebc3ea3736f3e18","slug":"weather-rampur-hp-news-sml3502919126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की ऊंची-ऊंची पहाडिय़ों पर हुई हल्की बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की ऊंची-ऊंची पहाडिय़ों पर हुई हल्की बर्फबारी
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में सोमवार को हुई हल्की बारिश के चलते जिले की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई। इसके चलते जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, मौसम के करवट बदलने के बाद किसान-बागवानों को अपनी नकदी फसलें प्रभावित होने की भी चिंता सताने लगी है।
सोमवार को किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.5 रहा। जबकि, सांगला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.4 दर्ज किया गया। जिले के बागवानों और कृषकों को चिंता सताने लगी है कि कहीं इस वर्ष समय से पहले बर्फबारी होने से नकदी फसलें सेब, ओगला, फाफरा, राजमा, आलू सहित कई अन्य नकदी फसलें प्रभावित न हो जाएं। राजकुमार नेगी, सुशील साना, राकेश नेगी, भुवनेश्वर नेगी, जिया लाल नेगी, दिव्या नेगी, दीपक नेगी, दलीप सिंह नेगी, अश्वनी कुमार नेगी, शेलेंद्र नेगी, विजयपाल नेगी, विजय नेगी, प्रमोद नेगी, राजकमल नेगी, सुमन नेगी, अमन नेगी और अजय नेगी सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते उन्हें चिंता सता रही है कि कहीं तापमान में अधिक गिरावट न हो अन्यथा नकदी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि रविवार और सोमवार से जिले में अचानक मौसम में तबदीली आई है। इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगर तापमान में गिरावट आई तो छितकुल, रकछम, बटसेरी, सांगला, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, हांगो, चुलिंग, नाको, सुमरा, शलखर, लियो, रोपावैली, ज्ञाबुंग, ठंगी लंबर, कुन्नौचांरग सहित कई अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र के लोगों की नकदी फसल प्रभावित हो सकती है।
उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक जिला किन्नौर डॉ. हेमचंद शर्मा ने कहा कि अभी जिले की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। इससे नकदी फसलों को फिलहाल कोई नुकसान नहीं होगा।