फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   weather

आनी में तूफान से सेब की फसल तबाह

Mon, 29 Jun 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। रविवार रात आनी उपमंडल के बागवानों के लिए कयामत की रात साबित हुई। उपमंडल की 14 पंचायतों में तूफान ने सेब की फसल को भारी क्षति पहुंचाई है। इस वर्ष पहले ही मौसम की मार झेल रहे बागवानों की फसल का उत्पादन बीते वर्षों की अपेक्षा में कम हुआ था, वहीं रही सही कसर तूफान ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 12 बजे उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। आनी उपमंडल की पोखरी, कराड़, मोहाण, टकरासी, बिश्लाधार, दलाश, डिंगीधार, ब्यूंगल, तलूणा, बैहना, जाबण, नम्होंग, कुठेड़ और तांदी पंचायत में बागवानों की वर्ष भर की मेहनत पूरी तरह से नष्ट कर दी है। सोमवार को जब बागवान अपने बगीचों में पहुंचे तो देखा कि तूफान से सेब की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इस वर्ष शुरुआती दौर में ही सेब की फ्लावरिंग के समय ओलावृष्टि से बागवानों की फसल को नुकसान पहुंच गया था। वहीं, अब जब एक माह बाद क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला था तो तूफान ने कहर बनकर बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बागवानों के आगे अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पीयूष शर्मा, राकेश शर्मा, कुंदन शर्मा, संजीव शर्मा, बिन्नी, सन्नी, सुभाष, देवराज और प्रदीप सहित अन्य बागवानों ने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। बागवानी विभाग के एसएमएस केएल कटोच ने बताया कि उन्हें सेब की फसलों को नुकसान होने की सूचना मिली है। फील्ड से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सरकार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed