फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   We will hoist the tricolour out of our faith, not on BJP's orders

भाजपा के बोलने पर नहीं, अपनी श्रद्धा से फहराएंगे तिरंगा : कांग्रेस

Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। कांग्रेस मंडल रोहड़ू ने कहा कि भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान राजनीतिक पाखंड है। जो लोग दशकों तक राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान नहीं दे पाए, वो आज देशभक्ति का ढोंग कर रहे हैं। रोहड़ू के लोग भाजपा के बोलने पर नहीं, अपने देश प्रेम और श्रद्धा से अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी हेपी मेहता ने कहा कि रोहड़ू में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 50 वर्ष तक तिरंगा न फहराया हो, वो आज हर घर तिरंगा फहराने लगे हैं। जिन लोगों को आजादी का एहसास 2014 में हुआ, वे 15 अगस्त को आजादी दिवस मना रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सबसे राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हिंदू महासभा, जिससे भाजपा का वैचारिक संबंध है, जिन्ना के साथ मिलकर काम कर रही थी। यही कारण है कि भाजपा को बार-बार अपनी राष्ट्रभक्ति साबित करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed