फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Waterlogging in Kotkhai parking area leads to increased difficulties

Rampur Bushahar News: पानी में पार्किंग, सवालों में व्यवस्था

Tue, 07 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Kotkhai parking area leads to increased difficulties
बारिश में तालाब बनी कोटखाई की पार्किंग। संवाद 
कोटखाई की पार्किंग में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, शुल्क के बावजूद नहीं निकासी व्यवस्था
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश ने कोटखाई नगर पंचायत की पार्किंग व्यवस्था की पोल खोली
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। मानसून की पहली बारिश ने कोटखाई नगर पंचायत की पार्किंग व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर पंचायत के खेल मैदान में बनी अस्थायी पार्किंग और बहुमंजिला पार्किंग भवन में जलभराव हो गया है। इससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पार्किंग शुल्क वसूली के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था न होने पर सवाल उठाए हैं। बारिश के दौरान पानी की उचित निकासी न होने से खेल मैदान तालाब में बदल गया है। मैदान में खड़े वाहनों की आवाजाही से पूरा क्षेत्र कीचड़ से भर गया है। इससे वाहन पार्क करने और पैदल आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। कोटखाई के बहुमंजिला पार्किंग भवन में भी हर बारिश में पानी भरने की समस्या बनी रहती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। प्रत्येक वाहन से चार घंटे के लिए 20 रुपये पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। इसके बावजूद पार्किंग स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। नागरिकों का कहना है कि जब लोगों से शुल्क लिया जा रहा है, तो पार्किंग स्थल पर जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने नगर पंचायत से मांग की है। उन्होंने पार्किंग स्थल और बहुमंजिला पार्किंग भवन में बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था करने को कहा है। इससे बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सकेगी। यह समस्या हर साल मानसून में सामने आती है।
विज्ञापन

जल्द की निरीक्षण किया जाएगा
नगर पंचायत कोटखाई के कार्यवाहक सचिव पीयूष चौहान ने बताया कि जल्द की निरीक्षण किया जाएगा और समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article