{"_id":"5fb523378ebc3e9b7f070a19","slug":"water-rampur-hp-news-sml3517655182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में पेयजल के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में पेयजल के लिए हाहाकार
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग कस्बे के अधिकतर वार्डों में पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई न होने के कारण लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर पांच कृष्णा गली, भंडारी कॉलोनी, बस अड्डे के आसपास की कॉलोनियों, पुलिस कॉलोनी और प्रेम घाट के विभिन्न हिस्सों में पांच दिन से पेयजल की सप्लाई नहीं दी गई है। ऐसे में जनता में विभाग और जन-प्रतिनिधियों के खिलाफ रोष है। इन वार्डों में दिवाली के बाद नलों में पानी नहीं आया है। इसके चलते आम लोगों को सार्वजनिक नलों से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि ठियोग कस्बे की जनता को पिछले कई दशकों से बरसात और बर्फबारी में पेयजल की कमी से दो-चार होना पड़ता है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या के निपटारे के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मौसम की पहली हल्की-फुल्की बर्फबारी ने ही विभाग की पोल खोल कर रख दी है। हल्की बर्फबारी के बाद अभी से विभाग पांच से सात दिनों बाद पानी की सप्लाई दे रहा है तो भारी बर्फबारी के बाद हालात कितने गंभीर होंगे, इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।
जनप्रतिनिधि नहीं लेते जनता की सुध
जनता का आरोप है कि नगर परिषद के चुने हुए प्रतिनिधि वार्डों में पानी की कमी की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। वार्डों में पांच से सात दिन बाद पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन जनप्रतिनिधि इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। पानी की कमी और आपूर्ति आने वाले नगर परिषद चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष शीला वर्मा का कहना है कि पानी की कमी की समस्या गंभीर है। विभाग के आला अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, जलशक्ति विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिन से बिजली की वोल्टेज कम होने के कारण पंप नहीं चल पा रहे हैं। वोल्टेज सही होने के बाद पानी की आपूर्ति को दुरुस्त किया जाएगा। सैंज पंप हाउस से पानी लिफ्ट करने के लिए बिछाए गए पाइप पुराने हो चुके हैं, जिन्हें बदलने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित में मांग भेजी गई है।